पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजसमंद ने झुंझुनूं को 113 पर समेटा

राजसमंद ने झुंझुनूं को 113 पर समेटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद . जिलाक्रिकेट संघ एवं राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में दो दिवसीय मैच राजकीय जेके स्टेडियम पर शुरु हुआ। इसमें राजसमंद ने अमन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत झुंझुनूं को 113 रन पर ऑल आउट कर दिया। वहीं मिराज स्टेडियम पर हुए दूसरे मैच में चित्तौड़ ने बांसवाड़ा के खिलाफ 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए। जेके स्टेडियम पर झुंझूनु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रना बनाए। इसमें अब्दुल मोफिद ने 57 रन बनाए। जबकि राजसमंद की ओर से अमन ठाकुर ने 36 रन देकर 6 विकेट लिए। राहुल जैन ने 21 रन देकर 2 विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक राजसमंद ने 3 विकेट खोकर 126 बना लिए। संघ के सचिव गिरिराज सनाढ्य ने बताया कि मिराज स्टेडियम पर बांसवाड़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट पर 240 रन बनाए। चित्तौड़ की ओर से रजत बेनिवाल ने 58 शारु खान ने 47, कुलदीप बारेला ने 49 रन बनाए। बांसवाड़ा के कल्पेंद्र झा ने 2 और रोहित शर्मा ने भी 2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने आई बांसवाड़ा बिना कोई रना बनाए 1 विकेट खो दिया। इसके बाद बरसात के कारण मैच में बाधा आई।