बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाई मदद
राजसमंद . भारतीयजनता युवा मोर्चा राजसमंद के कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सहायता सामग्री एकत्रित की। भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि राजसमन्द शहर में घुमकर कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों के लिए धन राशि एकत्रित की। इसे प्रदेश कार्यालय भेजी जाएगी ताकि अतिशीघ्र बाढ़ पीड़ितों की सहायता जम्मू कश्मीर भेजी जा सके। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी दिनों में पूरे जिलेभर के 11 मंडलों में रखा जाएगा। अधिक से अधिक राशि एकत्र करने का कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, राजकुमार अग्रवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री मोहन कुमावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खुशकमल कुमावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य उग्रप्रतापसिंह, नगर मंडल अध्यक्ष धीरज पुरोहित, राजसमंद ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष गिरिराज काबरा, नगर मंडल महामंत्री हिम्मत कुमावत, दीपक व्यास आदि ने राशि एकत्र की।