- Hindi News
- \"हिन्दू संस्कृति मानवता का पोषण करने वाली\'
\"हिन्दू संस्कृति मानवता का पोषण करने वाली\'
विश्वहिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष फतेहचन्द सामसुखा ने कहा कि संपूर्ण मानवता का पोषण करने वाली हिन्दू संस्कृति है। उसके लिए विहिप वट वृक्ष की तरह काम कर रही है। विश्व बंधुत्व की सद्भावना के साथ ही सबका कल्याण चाहने की भावना ही हिन्दुत्व का मूलमंत्र है।
सामसुखा रविवार को कस्बे में विहिप के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत विहिप के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में 28 दिसम्बर को राजसमंद में हिन्दू सम्मेलन रखने पर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन में विहिप के जिलाध्यक्ष मदन मोहन, जिला मंत्री राकेश हिंगड़, ललित साहू ने भी विचार रखे।
सम्मेलन में जिला सम्मेलन की तैयारी की बैठक 2 नवम्बर को कुंवारिया में रखने का निर्णय लिया गया। 2 नवम्बर को अयोध्या में शहीद हुए कार सेवकों के सम्मान में रक्तदान शिविर रखने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में विहिप के जिला मंत्री हिंगड़ ने कहा कि जिला स्तरीय हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों के दौरान जिले में ग्राम समितियों का गठन किया जाएगा।