- Hindi News
- कुंभलगढ़। शिविर में उमड़ी मरीजों की कतार।
कुंभलगढ़। शिविर में उमड़ी मरीजों की कतार।
कुंभलगढ़। शिविर में उमड़ी मरीजों की कतार।
न्यूज़ इनबॉक्स
कुपोषण उपचार शिविर में 75 रोगी हुए लाभान्वित
कुंभलगढ़| वरदड़ापंचायत के उदावड़ स्थित प्राथमिक स्कूल में कुपोषण उपचार शिविर लगाया गया। शिविर कौटिल्य विकास संस्थान कुंभलगढ़ के तत्वावधान में हुआ। शिविर में डॉ. विजय खिलनानी ने 75 रोगियों की जांच कर दवाइयां दी। 27 बच्चे कुपोषित पाए गए, जिन्हें उचित परामर्श देकर दवाई दी। शिविर में जीएनएम दीपमाला पंवार संस्थान के कार्यकर्ता कुशल, वनसिंह राठौड़, मुकेश ने सहयोग प्रदान किया।
शिविरमें 105 रोगियों का उपचार
कुंभलगढ़|राजस्थान वनवासीकल्याण परिषद भारत विकास परिषद राजसमंद के तत्वावधान में सर की नाड़ी (पीपाणा) में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर हुआ। शिविर में 105 रोगियों का उपचार कर दवाइयां दी। शिविर में सुबह से ग्रामीणों की भीड़ रही। शिविर में डॉ. मानवेन्द्रसिंह सोलंकी, डॉ. चेेतना वैष्णव, मेलनर्स योगेश कुमार, एएनएम पिंकेश कुमारी ने रोगियों का उपचार कर निशुल्क दवाइयां वितरण की। शिविर में 105 पांच रोगियों का उपचार कर दवाइयां दी। इस अवसर पर वनवासी कल्याण परिषद के रमेश वैष्णव, धुलेश्वर, चन्द्रप्रकाश वैष्णव, शांतिलाल अहारी, प्रभुलाल, भारत विकास परिषद के ओम प्रकाश मंत्री, सुनिल कुमार, गौरव चौधरी, राकेश गोयल ने अपनी सेवाएं दी।
ग्रामीणबोले, मालकोट स्कूल के लिए जमीन दिलाएं
लसानी| काकरोदग्राम पंचायत के मालकोट गांव के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मालकोट के प्राथमिक स्कूल के पास बिलानाम जमीन को स्कूल के नाम आवंटित करने की मांग की है। पत्र में ग्रामीणों ने लिखा है कि वर्तमान में स्कूल खसरा संख्या 122 रकबा 6 में साल 1976 से संचालित है। स्कूल के पास बिलानाम भूमि आराजी संख्या 90 रकबा 8-05 बीघा में से 5 बीघा जमीन स्कूल के नाम आवंटित करने से खेल मैदान, भवन निर्माण में रही समस्या दूर हो जाएगी। इस जमीन पर अतिक्रमण कर रहे लोगों से भी निजात मिलेगी। पत्र रामलाल, बाबूलाल, नेनूसिंह, राजूराम, पूनाराम, सुखलाल, भैरुलाल, कैलाशी, गोपीलाल, नारायण लाल, प्रेमचन्द, कनीराम, सोहन, दलपतसिंह, श्रवणसिंह सहित कई ग्रामीणों ने दस्तखत किए हैं।