- Hindi News
- क्रिकेट में झुंझुनूं से 11 रन से हारी मेजबान टीम
क्रिकेट में झुंझुनूं से 11 रन से हारी मेजबान टीम
राजसमंद| जिलाक्रिकेट संघ एवं राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में जेके स्टेडियम मिराज स्टेडियम पर मैच हुए। जेके स्टेडियम पर झुंझुनूं ने राजसमंद को 11 रन से हराया। झुझूनू के श्रद्धानंद ने मैच में 10 विकेट लिए। इधर, मिराज स्टेडियम पर मैच में चित्तौडग़ढ़ की टीम को बढ़त मिली।
संघ के सचिव गिरिराज सनाढ्य ने बताया कि राजसमंद पहली पारी में 176 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें कुशल ने 63 रन, रोहन ने 49 रन का योगदान दिया। झुझूनू की ओर से श्रद्धानंद ने 6 विकेट लिए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई झुझूनू की टीम ने 183 रन बनाए। इसमें अब्दुल मुफीद ने 78 रन का सहयोग दिया। राजसमंद की ओर से मनीष पालीवाल ने चार विकेट लिए।, अमन ठाकुर आकाश सुराणा ने दो-दो विकेट लिए। झुंझुनूं ने यह मैच 11 रन से जीत लिया। इधर, मिराज स्टेडियम पर मैच में चित्तौडग़ढ़ की टीम के 240 रन के जवाब में खेलने उतरी बांसवाड़ा की टीम 168 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें रोहित शर्मा ने 49 गौरव तिवारी ने नाबाद 47 रन बनाए। चित्तौडगढ की ओर से आकाश सांसर ने 3 विकेट कुलदीप मोरसा ने दो विकेट लिए।