श्राविकाओं ने किया नवरात्र अनुष्ठान
रमतो-रमतो जाए आज म्हानो गरबो रमतो जाए...
राजसमंद. नौरतां की दूसरी रात गरबा पांडालों में रौनक बढ़ी। शहर में द्वारकेश वाटिका, जल चक्की में अंबिका चौक हस्तिनापुर के पास नोहरे में गरबा नृत्य हुआ। सौ फीट स्थित पांडाल में गरबा नृत्य करती महिलाएं युवतियां। फोटो: भास्कर
राजसमंद। नवरात्र के तहत कांकरोली के महावीर भवन में शुक्रवार को सैकड़ों श्राविकाओं की मौजूदगी में नवरात्र महोत्सव हुआ। इसमें श्राविकाओं के हाथों साध्वियों ने पूजा-अनुष्ठान करवाए। साध्वियों ने श्रावकों को नवरात्र का महत्व इस दौरान किए जाने वाले अनुष्ठानों के बारे में जानकारी दी। पूजन करती श्राविकाएं। फोटो: भास्कर