सीकर को पारी से जीत दिलाई आदित्य ने
आदित्यगढ़वाल के ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सीकर ने कॉल्विन शील्ड क्रिकेट प्रतियोगिता के प्लेट ग्रुप में भरतपुर को पारी 100 रन से हरा दिया।
आदित्य ने पांच विकेट लेते हुए भरतपुर की दूसरी पारी 91 रन पर समेट दी। मैच के पहले दिन आदित्य के शतक (135) से सीकर ने 8/345 रन बना पहली पारी में 191 रन की बढ़त बनाई थी। भरतपुर ने पहली पारी में 154 रन बनाए थे।
जालौरको 110 रन से हराया अलवर ने
अवनीशसैनी की घातक गेंदबाजी (6/7) के सहारे अलवर ने जालौर को 110 रन से मात दी। श्रीगंगानगर में खेले गए मैच के दूसरे दिन 137 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालौर की टीम केवल 26 रन ही बना सकी। अवनीश के अलावा मंजीत कुमार ने तीन विकेट झटके।
श्रद्धानंदके ऑलराउंड खेल से झुंझुनूं विजयी
श्रद्धानंदके ऑलराउंड प्रदर्शन से झुंझुनूं ने चित्तौड़गढ़ को 58 रन से मात दी। झुंझुनूं ने दूसरी पारी में 8/185 रन बना चित्तौड़गढ़ को 249 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन श्रद्धानंद ने सात विकेट झटकते हुए उसकी पारी 190 रन पर समेट दी। उन्होंने मैच में कुल 11 विकेट लेने के अलावा टीम की दूसरी पारी में 43 रन भी बनाए। एक अन्य मैच में परविंदर सिंह (6/10) की शानदार गेंदबाजी से बांसवाड़ा ने राजसमंद को 39 रन से हराया।
श्रीगंगानगरजैसलमेर भी जीते : जयपुरमें खेले गए मैचों में श्रीगंगानगर और जैसलमेर ने जीत दर्ज की। श्रीगंगानगर ने झालावाड़ को 131 रन से हराया। मैच के दूसरे दिन 359 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झालावाड़ की टीम 227 रन ही बना सकी। वहीं जैसलमेर ने सवाई माधोपुर को चार विकेट से मात दी।
193 रन का लक्ष्य टीम ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।