- Hindi News
- जैन समाज को आरबीआई ने अल्पसंख्यक में लिया
जैन समाज को आरबीआई ने अल्पसंख्यक में लिया
राजसमंद |रिजर्व बैंक ने जैन समाज को अल्पसंख्यक की श्रेणी में शामिल कर लिया है। अब जैन समाज को क्रेडिट फैसेलिटी टू मायनोरिटी के तहत फायदा मिल सकेगा। इसके अलावा बैंक से संबंधित अल्पसंख्यकों से जुड़ी अन्य सब्सिडी के भी वे हकदार होंगे। इस संबंध में आरबीआई की सीजीएम माधवी शर्मा ने सभी बैंकों को निर्देश जारी कर दिया है। आरबीआई ने इस श्रेणी में पांच समाजों को पहले ही नोटिफाई कर रखा है। इनमें मुस्लिम, सिख, बौद्ध, ईसाई और पारसी समाज शामिल है।