महिला ने फांसी लगाकर जान दी
राजसमंद. केलवाड़ाक्षेत्र स्थित माचड़ा गांव की मालका भीलवाड़ा ढाणी में शुक्रवार दोपहर विवाहिता ने फांसी लगा ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। थानाधिकारी दिलीपसिंह ने बताया कि मालका भीलवाड़ा निवासी नानकी (35) प|ी नानाराम भील ने फांसी लगा ली। पुलिस का कहना है कि मृतका का पति नानाराम शुक्रवार दोपहर 12 बजे बीडे़ में चारा काटने गया था। नानकी ने केलूपोश मकान में रस्सी से फांसी लगा ली। पति ने पुलिस को सूचना दी। एएसआई प्रभूलाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कर पति को शव सौंप दिया।