- Hindi News
- डूमखेड़ा के 162 विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री
डूमखेड़ा के 162 विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री
राजसमंद। बच्चों को शिक्षण सामग्री गणवेश का वितरण करती ज्योति कोठारी, कलेक्टर कैलाश चंद वर्मा पूर्व प्रधान गुणसागर कर्नावट।
भास्कर न्यूज.राजसमंद
डूमखेड़ाराजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को ज्योति चैरिटी ट्रस्ट की ओर से 162 बच्चों को शिक्षण सामग्री बांटी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा थे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान गुणसागर कर्णावट ने की। विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद यमुना शंकर दशोरा, शिक्षा विभाग के युगल बिहारी दाधीच, आस्ट्रिया के मिस्टर जैरी भामाशाह ज्योति कोठारी थे। समारोह में कलेक्टर वर्मा ने कहा कि बच्चों में माता-पिता द्वारा दिए गए संस्कार ही उसको आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने ज्योति चेरिटी ट्रस्ट की एनआरआई ज्योति कोठारी द्वारा दस साल से राजसमंद पंचायत समिति के स्कूलों को शिक्षण सामग्री बांटने के काम से गांवों में शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य करना बताया।
भामाशाह ज्योति ने कहा की उनका उनकी संस्था का लक्ष्य पंचायत समिति के सभी बच्चाें को शिक्षा से जोड़ना है।
अतिरिक्त जिला समन्वयक युगल बिहारी दाधीच ने जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन दिनेश चंद्र श्रीमाली ने किया। इस दौरान राजकुमार दक, गणपतलाल धर्मावत, नारायण लाल गुर्जर, भैरुलाल गुर्जर, गोपीलाल, चम्पालाल, शंकरलाल, बंशीलाल, मीठू बाई, गीता देवी, गिरधारी लाल सहित डूमखेड़ा, कुंवारिया, भावा, मादड़ी गांवों के कई ग्रामीण उपस्थित थे। चेरिटी ट्रस्ट की ओर से डूमखेड़ा स्कूल को दो कम्प्यूटर, टेबल, डेस्क बैंच, दरी पट्टी, जाजम, पंखे, हारमोनियम, तबला, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रिंग रंगरोगन के लिए बीस हजार रुपए दिए। डूमखेड़ा स्कूल के एक से आठवीं तक के 162 बच्चों को गणवेश, जर्सी, जूते, मोजे, स्कूल बैग, गणवेश, कम्बल, कॉपियां, पेन, रबर, साबुन, तेल, मंजन, पानी की बोतल, मिठाई का डिब्बा दिया। राजसमंद मूल की ज्योति अपने पति दिलीप कोठारी के साथ वर्तमान में आस्ट्रिया में प्रवासरत है। मां की प्रेरणा से वह हर साल राजसमंद के गांव ढाणी में शिक्षा की अलख जगा रही है। गांव के बच्चे अशिक्षित नहीं रह जाए इस ध्येय को लेकर हर वर्ष नए गांव के स्कूलों में शिक्षण सामग्री, फर्नीचर, उपकरण, खेल सामग्री, वाद्य यंत्र, बच्चों को पाठ्यपुस्तकें गणवेश वितरण करती है।