- Hindi News
- चित्रों, भावों के माध्यम से विद्यार्थियों को करवा रहे पढ़ाई
चित्रों, भावों के माध्यम से विद्यार्थियों को करवा रहे पढ़ाई
अणुविभाएवं क्रियेटिव ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रोजेक्ट में अमलोई गांव की भील बस्ती, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल, वीरभानजी का खेड़ा, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल पीपली आचार्यान में यूके के ग्रेहम पीबल्स, लुसी सामन्ता, क्लाइ बिशप के निर्देशन में देखो, सीखो कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में भावनाओं की अभिव्यक्ति माध्यम से बच्चों को स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को गांव की समस्या के प्रति जागरूक किया।
चित्रों तथा भावों के माध्यम से संवाद योग्य बनाने के लिए खेल-खेल में प्रयास किया जा रहा है। राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल पीपली आचार्यान की प्रधानाध्यापिका चन्द्रकला आचार्य ने बताया कि बच्चों एवं महिलाओं में रचनात्मक शिक्षा तथा सामाजिक विकास इनका प्रमुख लक्ष्य है। स्कूलों में योगात्मक शिक्षा, चित्रकला, नाटक और रंगमंच के माध्यम से प्रशिक्षित कर रहे हैं। अध्यापिका साधना आचार्य, चन्द्रकला आचार्य, शारदा रेगर, सीमा शर्मा, दुर्गा पाराशर, कविता जैन, पूजा शर्मा, लक्ष्मीनारायण गर्ग, रानू, चेतन आचार्य, सोनम बाबेल, सोनल दीक्षित सहयोग दे रही है।