पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, प्रदर्शन के साथ ज्ञापन देने पहुंचे

कांग्रेस ने मनाया काला दिवस, प्रदर्शन के साथ ज्ञापन देने पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद . पुरानी कलेक्ट्री पर धरने को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंद गुर्जर। भास्कर

भास्कर न्यूज.राजसमंद

भाजपासरकार का एक साल कांग्रेस ने शनिवार को काला दिवस के रूप में मनाया। पुरानी कलेक्ट्री पर सभा हुई। इसमें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवकीनन्दन गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद गोपाल सिंह शेखावत ने संबोधित किया। पुरानी कलेक्ट्री से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्री पहुंचे। जहां राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को भाजपा सरकार के एक साल के खिलाफ 24 बिन्दुओं का ज्ञापन दिया।

इससे पूर्व सभा में गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार को एक साल पूर्ण हो गया है लेकिन इन्होंने एक भी वादा नहीं निभाया और एक भी नया विकास नहीं किया। जनता की गाढ़ी कमाई के पैसों से जयपुर में उपलब्धियों के नाम पर कार्यक्रम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और महिला अत्याचार बढ़ा है। प्रदेश के किसान को फसल खराबे का एक रुपया मुआवजा नहीं मिला है। किसानों को बिजली पूरी और समय पर नहीं मिल रही है। खाद उपलब्ध नहीं करा सक रहे हैं। पूर्व सांसद गोपाल सिंह शेखावत ने कहा कि सरकार ने तानाशाही रवैया अपना रखा है। वरिष्ठ नेता हरिसिंह राठौड़ ने कहा की बनास नदी में माही से पानी लाने वाली योजना को बंद कर दिया गया। सभी विभागों में अधिकारी और कर्मचारियों के पद रिक्त है। नई भर्तियां नहीं की और पुरानी को निरस्त कर दी। पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार ने विद्यार्थी मित्रों को हटाने पर नाराजगी जताई। प्रधान रेखा अहीर, जिला प्रमुख किशन लाल गमेती ने अस्पतालों में स्टाफ की कमी, नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। जिला उप प्रमुख मदन लाल गुर्जर, पूर्व प्रधान शांति लाल कोठारी, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, प्रधान पुरुषोत्तम माली, पूर्व विधायक बंशी लाल गहलोत, जिला प्रवक्ता लेहरु लाल अहीर, सभापति आशा पालीवाल, उपाध्यक्ष नारायण सिंह सोलंकी, महिला अध्यक्ष प्रेम देवी जाट, ओबीसी अध्यक्ष नाना लाल सार्दुल, एएससी अध्यक्ष देवीलाल बुनकर, रवि गर्ग, युवा अध्यक्ष कोमल पालीवाल, मुकेश भार्गव, बहादुर सिंह चारण, गाइड सिंह, अनीता चौधरी, मांगी लाल टांक, किशन लाल जाट, भैरुलाल ने भी विचार रखे। इस दौरान भगवत सिंह गुर्जर, प्रदीप पालीवाल उपस्थित थे।