पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परमार कुंभलगढ़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त

परमार कुंभलगढ़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| लोकअधिकार मंच की बैठक संगोष्ठी चौमुखा महादेव परिसर में डॉ. बसंतीलाल बाबेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष के मुख्य अतिथि में हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संपतलाल लड्ढा, माणिक्य लाल थे। बैठक में सदस्यों में विचार-विमर्श करके तय किया कि फरवरी 2015 के अंत तक तहसील स्तर नगर स्तर की इकाइयां अपने स्तर पर निर्वाचन का कार्य पूरा करेगी। मार्च तक लोक अधिकार मंच का वार्षिक अधिवेशन बुलाया जाएगा। बैठक में कुंभलगढ़ तहसील लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष पद पर लालसिंह परमार को मनोनीत किया। बैठक में जगदीशचंद्र स्वर्णकार, रामचंद्र पालीवाल, डॉ. वीरेंद्र महात्मा, देवेंद्र सिंह चौहान, नरेंद्रसिंह कछवाहा, हेमंत गुर्जर आदि मौजूद थे।