पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राइविंग इंस्टीट्यूट में डेमो से सिखाएंगे वाहन चलाने के गुर

ड्राइविंग इंस्टीट्यूट में डेमो से सिखाएंगे वाहन चलाने के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरमें केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मुख्यमंत्री वसुंधराराजे ने ड्राइविंग इंस्टीट्यूट का ऑन लाइन उद्घाटन किया।

इंस्टीट्यूट को तैयार हुए काफी महीने हो चुके हैं। इंस्टीट्यूट में सिमिलेटर रूम का निर्माण किया है। इसमें डेमो के माध्यम से गाडी़ चलाना सीखा जाएगा। गाडी़ चलाने वाली की हरकत कम्प्यूटर सिस्टम में दर्ज होगी। इससे यह पता चलेगा की चालक ने कहां-क्या गलती की है। इंस्टीट्यूट में गाड़ी चलाने की विशेष क्लास भी ली जाएगी। ट्रेनर द्वारा सिखाया जाएगा।

यहां पहली इकाई ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, दूसरी इकाई निरीक्षण एवं प्रमाणिक फिटनेस कार्यालय ट्रांसपोर्ट हब बनाना है। दो इकाइयों पर काम शुरू हो गया है। जबकि ट्रांसपोर्ट हब पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। ट्रांसपोर्ट हब के लिए 71 करोड़ 83 लाख का प्रोजेक्ट है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 25 करोड़ की मंजूरी दी है। इसके लिए ढाई करोड़ रुपए राजसमंद ट्रांसपोर्ट हब डवलपमेंट सोसायटी के नाम पर भी आए हैं। इसके लिए जमीनी स्तर का कार्य शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ड्राइविंग इंस्टीट्यूट का काम पिछली सरकार के वक्त शुरू किया गया था।