पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने बालिका, ग्रामीणों से करवाए उद्घाटन

सांसद ने बालिका, ग्रामीणों से करवाए उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| सांसदहरिओम सिंह राठौड़ ने रविवार को पसूंद में सार्वजनिक स्नानागर का उद्घाटन सातवीं कक्षा की बालिका गंगा जोशी से करवाया। सांसद ने बालिकाओं को बढ़ावा देने के लिए यह अनूठी पहल की।

उद्घाटन समारोह में सांसद ने कहा कि विकास कार्यों पर पहला हक जनता का होता है। विकास के नाम पर जनता का पैसा जनता को ही समर्पित किया जाता है, जनप्रतिनिधि तो सिर्फ माध्यम होता है।

उप प्रधान सुरेश जोशी ने विचार रखे। भाजपा मीडिया सेल जिला संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि सांसद राठौड़ ने दोपहर तीन बजे पसून्द में उद्घाटनकर्ता अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी से स्वागत किया। तेलियों की चाट, भील बस्ती में सार्वजनिक विश्रांति गृह का भैरुलाल और नन्दलाल भील से उद्घाटन कराया गया। कोरनावाड़ा में मोक्षधाम की बाउंड्रीवॉल का उद्घाटन टेकचन्द, कालूलाल और गोपाल गायरी ने किया। सांसद राठौड़ ने मोक्षधाम में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख नन्द लाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, श्रीकृष्ण पालीवाल, गोपाल कृष्ण पालीवाल, लक्ष्मण सिंह, प्रवीण नन्दवाना, राजेन्द्र अग्रवाल, देवीलाल प्रजापत, परथा भील, हजारीलाल भील उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश श्रीमाली ने किया।