- Hindi News
- 1.8 डिग्री लुढ़ककर 6.7 पहुंचा न्यूनतम पारा, दिन में भी ठंड बढ़ी
1.8 डिग्री लुढ़ककर 6.7 पहुंचा न्यूनतम पारा, दिन में भी ठंड बढ़ी
शहरमें न्यूनतम पारा 1.8 डिग्री लुढ़ककर 6.7 डिग्री पहुंच गया। दोपहर में भी सर्द हवा के चलते ठंड का जोर रहा। ठंड के कारण बाजारों में ऊनी वस्त्रों की भी डिमांड बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान गिरने से सुबह-शाम के साथ ही दोपहर को भी सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 न्यूनतम 6.7 डिग्री रहा।
मौसम नियंत्रण कक्ष के अनुसार उत्तर में चल रही ठंड हवाओं से सर्दी ने जोर पकड़ा है। ठंड आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। ठंड के कारण शहर के सर्राफा बाजार, सूरजपोल पर तिलपट्टी, गजक की भी डिमांड बढ़ गई। शाम को कांकरोली सब्जी मंडी पर लोगों की संख्या में भी कम देखी गई। शाम को एरिगेशन गार्डन पर घूमने वाले भी शीतलहर चलने की वजह से सूर्य अस्त के पहले ही घर लौट आए। शहर में जल चक्की, पुराने बस स्टैंड, जेके मोड़, मुखर्जी चौराहा पर दुकानदारों को अलाव तापते देखा गया। शीत लहर से विट्ठलविलास बाजार में ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर भी अच्छी खरीदारी देखी गई। मफलर, स्वेटर, शॉल, बच्चों के ऊनी कपड़ों की खरीद बढ़ गई है।
राजसमंद. शहरवासीघरों से बाहर निकले तो ऊनी कपड़ों में यूं ढंके नजर आए। भास्कर
गर्म कपड़ों की मांग बढ़ी
शीतलहरके चलते ठिठुरन बढ़ गई है। इस कारण बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। ठंड के कारण शाम को बाजारों में भी आवाजाही कम रही।
तीन दिन में यूं गिरा तापमान
>11 दिसंबर : अधिकतम25 डिग्री, न्यूनतम 6 डिग्री
>12 दिसम्बर: अधिकतम25.1, न्यूनतम 6.2
>13 दिसम्बर: अधिकतम26.6, न्यूनतम 6.8