पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबाल प्रतियोगिता 14 जनवरी को

वॉलीबाल प्रतियोगिता 14 जनवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद। श्रीमाली ब्राह्मण युवा शाखा की संभागीय स्तरीय बैठक रविवार को संस्कार भवन टाइगर हिल उदयपुर में हुई। इसमें श्रीमाली समाज के नवनिर्वाचित पार्षद वार्ड नं. 19 के महेश त्रिवेदी का स्वागत किया गया। बैठक में संभाग स्तर पर श्रीमाली समाज के 45 खेड़े (गांव) से वॉलीबाल की प्रतियोगिता 14 जनवरी को कराने का निर्णय लिया। बैठक में संभाग के समस्त जिलों के प्रभारी सह प्रभारियों की नियुक्त की गई। कार्यक्रम के संयोजक जितेश श्रीमाली को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष प्रेमशंकर बोहरा, मंत्री भवप्रकाश, सुरेश त्रिवेदी, हेमंत त्रिवेदी, दिनेश श्रीमाली, ललित, युवा शाखा अध्यक्ष लक्ष्मीलाल श्रीमाली आदि मौजूद थे।