अस्पतालों का समय एक से बदलेगा
अस्पतालों का समय एक से बदलेगा
राजसमंद|आरकेअस्पताल सहित जिले के सीएचसी पीएचसी का समय 1 अक्टूबर को बदलेगा। अस्पतालों का समय 9 बजे से दोपहर एक बजे तक शाम 4 से 6 बजे तक रहेगा। इसी के साथ रविवार अन्य राजकीय अवकाश के दिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अस्पताल खुलेंगे।
स्वच्छताअभियान की शुरुआत आज
राजसमंद|स्वच्छता अभियानजिला प्रशासन के तत्वावधान में गुरुवार सुबह 7 बजे मुखर्जी चौक कांकरोली पर कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा की अध्यक्षता में शुरु होगा। स्काउट सीओ सुरेन्द्र कुमार पांडे ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय संघ स्काउट गाइड संगठन से जुडे़ स्काउट्स, गाइड्स भी उपस्थित रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माशि, प्राशि ने स्काउटिंग, गाइड को निर्धारित पोशाक में आयोजन स्थल पर उपस्थित रहने को कहा है।