- Hindi News
- गाडरी समाज ने लिया कुरीतियां छोड़ने का संकल्प, शिक्षा पर जोर
गाडरी समाज ने लिया कुरीतियां छोड़ने का संकल्प, शिक्षा पर जोर
कार्यकारिणी का गठन
डिंगरोलनाले के पेटे में बुधवार को अखिल मेवाड़ा धनगर गाडरी समाज की बैठक हुई। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का आह्वान किया। समाज के उपाध्यक्ष शंकरलाल गाडरी ने बताया कि बैठक में नशा, मृत्युभोज, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को जड़ से मिटाने पर चर्चा की गई। समाज में ज्यादा से ज्यादा बालक-बालिकाओं को शिक्षा दिलाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया।
समाज के संरक्षक बगतपुरा के मांगीलाल गाडरी खांखला के हरलाल गाडरी, अध्यक्ष जेतपुरा के मांगीलाल गाडरी, उपाध्यक्ष फियावड़ी के शंकरलाल गाडरी, भुण्डल के चुन्नीलाल, घोसुंडी के रामलाल, घाटी के शंकरलाल, कुरज के रामलाल गाडरी को नियुक्त किया। कोषाध्यक्ष शम्भूपुरा के गणेशलाल गाडरी, संयुक्त सचिव सरदारगढ़ के देवीलाल गाडरी, रातडिय़ा का खेड़ा के चम्पालाल, संगठन सचिव वेणीराम, चतरुलाल, किशनलाल सर्वसम्मति से चुने गए। चुनाव अधिकारी मोहनलाल, गुलाबचन्द्र समाज के जिला अध्यक्ष नानालाल के सानिध्य में हुए। समाज की बैठक में बगतपुरा, काबरी, गलवा, वीरवास, गाडरियावास, मुरड़ा, कलामतों का खेड़ा, भीलवाड़ा, झौर, सरदारगढ़ सहित राजसमंद भीलवाड़ा जिले के करीब 86 गांवों के सैकड़ों पंचों ने हिस्सा लिया।
झौर। काबरी महादेव मंदिर पर धनगर मेवाड़ा गाडरी समाज की बैठक। फोटो: भास्कर
अध्यक्ष मांगीलाल गाडरी।