पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो महीने तक महिलाओं को देंगे नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण

दो महीने तक महिलाओं को देंगे नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| नेहरुयुवा केंद्र सरस्वती महिला मंडल प्रतापपुरा के संयुक्त तत्वावधान में कौशल विकास महिला वर्ग सिलाई का प्रशिक्षण की शुरुआत हुई।

जिला समन्वयक सुरेंद्र कोवालिया ने कहा कि आज के परीपेक्ष्य में ग्रामीण महिलाओं के पास हुनर होते हुए भी वे अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन नहीं कर पाती है। इससे उनको हर समय आर्थिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। समय-समय पर उनके कौशल को पहचान कर स्वरोजगार या घरेलू व्यवसाय सीखाकर उनको आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। महिला मण्डल सचिव बसंती सालवी ने बताया कि प्रशिक्षण दो माह तक चलेगा। इसमें 15 महिलाओं को नि:शुल्क जानकारी देंगे। प्रशिक्षण में दक्ष-प्रशिक्षकों द्वारा महिलाओं को मशीनरी उपकरण, पेपर कटिंग, ब्लाउज, लहंगा, पेटीकोट, सलवार सूट, बाबा सूट, नेपकिन, कपड़ों की थैलियां बनाना सिखाकर उनको आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस अवसर पर महादेव नवयुवक मण्डल के सचिव प्रकाश बोलीवाल, महादेव नवयुवक मण्डल तासोल अध्यक्ष गुलाब सालवी, मनोहरलाल सालवी, माया सालवी, पूजा सालवी स्थानीय महिला मण्डल की 15 महिलाएं उपस्थित थीं।