पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मकान पर कब्जा करने के मामले में सात को जेल

मकान पर कब्जा करने के मामले में सात को जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| रेलमगरापुलिस ने मकान हड़पने की नियत से फर्जी रजिस्ट्री तैयार करने, महिला से मारपीट कर मकान पर कब्जा करने के मामले में मंगलवार को सात जनों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय काने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

थानाधिकारी मदनसिंह ने बताया कि हीरा खेड़ा निवासी देवीलाल पुत्र भगवानलाल जाट, गणेशलाल पुत्र भगवानलाल जाट, चराणा निवासी शंकरलाल पुत्र भैरा जाट, चराणा निवासी कैलाश पुत्र भैरा जाट, हीरा खेड़ा निवासी संपतलाल पुत्र भगवानलाल जाट, चराणा निवासी पप्पूनाथ पुत्र मदननाथ तथा सिंदेसर खुर्द निवासी मांगीलाल पुत्र खेमा जाट को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। थानाधिकारी ने बताया कि हीरा खेड़ा में एक महिला का मकान है। महिला के पति ने वर्ष 2012 में यह मकान खरीदा। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार किए। फिर देवीलाल गणेशलाल के नाम पर मकान की रजिस्ट्री करवा ली। यह नहीं आरोपी 16 सितंबर को मकान में घुसे। आरोपियों ने धारदार हथियार से महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसके चोटें आईं।