उदयपुर संभाग के 588 और गांव टीएसपी में
{टीएसपीएरिया में गांवों की संख्या 5034 से बढ़ाकर 5,706 और नगर पालिकाएं 6 से बढ़ाकर 9 की गई हैं।
{डूंगरपुर, बांसवाड़ा प्रतापगढ़ पूर्ण रूप से टीएसपी एरिया में शामिल। उदयपुर, सिरोही, चित्तौड़, राजसमंद पाली जिले का कुछ एरिया भी शामिल किया गया है।
{अजमेर के राजकीय महाविद्यालय का नाम अब सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय करने का फैसला किया है।
{राजस्थान आबकारी प्रयोगशाला राज्य एवं राज्य अधीनस्थ सेवा नियम-2014 बनाए गए हैं।
{इससे संबंधित विभाग में 1977 से जो लोग काम कर रहे हैं, उनके संबंध में प्रयोगशाला परिचारक, प्रयोगशाला सहायक, सहायक रासायनिक परीक्षक रासायनिक परीक्षक नाम से चार पद सृजित।
{आरपीएससी में अनुसंधान सहायक के पद को अपग्रेड कर मूल्यांकन अधिकारी और अतिरिक्त पुस्तकालयाध्यक्ष के पद को वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में अपग्रेड किया। इसमें कैटलॉग के रूप में जो कर्मचारी काम कर रहे थे उन्हें सहायक लाइब्रेरियन बनाया गया है।
विशेष संवाददाता | जयपुर/उदयपुर
उदयपुरसंभाग के 588 और गांव जनजाति उपयोजना (टीएसपी) में शामिल हो जाएंगे। इसमें उदयपुर के 343, प्रतापगढ़ के 155, राजसमंद के 39 चित्तौड़गढ़ के 51 गांव शामिल हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय किए गए। सरकार ने राज्य सरकार ने प्रदेश में कार्यरत नवनियुक्त प्रोबेशनर्स के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोतरी का निर्णय किया है। बढ़ा हुआ वेतन 1 सितंबर 2014 से लागू होगा। इसका लाभ करीब एक लाख प्रोबेशनर्स को मिलेगा।
तीनएजेंसियों की जगह अब कार्पोरेशन
कैबिनेटने नगरीय क्षेत्र में पेयजल, सीवरेज और आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य के लिए अब तीन एजेंसियों आरयूआईडीएफसीओ , आरएवीआईएल और आरयूआईडीपी को मिलाकर राजस्थान अरबन ड्रिंकिंग वाटर सीवरेज एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन का गठन किया है। नोडल विभाग स्वायत्त शासन विभाग होगा।