- Hindi News
- आठ दिन में 5 डिग्री तक घट गया रात का पारा
आठ दिन में 5 डिग्री तक घट गया रात का पारा
तापमान में यूं उतार-चढ़ाव आया
तारीख न्यूनतम अधिकतम
>2दिसंबर 11 32
> 3 दिसंबर 10 31.2
> 4 दिसंबर 10.5 30.8
> 5 दिसंबर 10 30.2
> 6 दिसंबर 7 29
> 7 दिसंबर 9.4 29.9
8 दिसंबर 8.5 28.8
9 दिसंबर 6.2 28.8
राजसमंद। विठ्ठलविलास बाग में ऊनी मार्केट में खरीदारी बढ़ गई है।
ाम के समय स्वेटर, जर्सी ऊनी कपड़ो की अच्छी बिकवाली हुई। परिवार के साथ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के लिए ऊनी कपड़ो की खरीदारी करती हुई।
भास्कर न्यूज|राजसमंद
बादलछंटने के बाद मंगलवार को सर्दी का असर और बढ़ गया। रात का तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले आठ दिन में पारा पांच डिग्री तक घट गया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को बादल छाए रहे थे जो मंगलवार को छंट गए। हालांकि सुबह कोहरा छाया रहा। शाम को ठंड का असर और भी बढ़ गया। सुबह नौ बजे बाद धूप निकली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्यिसयस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 8.5 था। तीन दिन में न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट आई है।