पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन माह में सिर्फ 28 हजार शिकायतों का समाधान, 1.90 लाख में से 91 हजार रिजेक्ट

तीन माह में सिर्फ 28 हजार शिकायतों का समाधान, 1.90 लाख में से 91 हजार रिजेक्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये 3शिकायतेंसबसे ज्यादा

सर्वाधिक समाधान उदयपुर में, पेंडेंसी भी सबसे ज्यादा

पूरेलवाजमेके साथ लोगों की शिकायतों सुनने संभाग दौरे पर आई सरकार के आपके द्वार कार्यक्रम के तीन माह बाद भी प्रशासन सिर्फ 28 हजार 840 शिकायतों का ही समाधान कर पाया है। सबसे अहम तो ये है कि शिविर के दौरान छह जिलों से मिली एक लाख 90 हजार 810 शिकायतों में से 91 हजार 40 शिकायतें तो रिजेक्ट कर दी गईं। शेष 99770 शिकायतों में से भी फिलहाल 45 हजार 591 पेंडिंग हैं। इनमें 21 हजार शिकायतें तो ऐसी हैं जो पॉलिसी या फंड मैटर से जुड़ी हैं। सात हजार से ज्यादा शिकायतें सरकार को भेजी गई हैं।

जिनमें से एक का भी अभी कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।

और ये बोले 4 जिलों के कलेक्टर

-फाइल फोटो।

कहां कितनी शिकायतें आई, कितना समाधान और कितनी पेंडिंग

1. बीपीएल में नाम जोड़ने की 2. नामांतरण खाद्य सुरक्षा को लेकर 3. पानी-बिजली सड़क संबंधी

465 का आंशिक समाधान

पड़तालमें पता चला कि तीन माह में संभाग की 465 ऐसी शिकायतें थी, जिनका आंशिक तौर पर समाधान हो पाया। इनमें उदयपुर में सर्वाधिक 185 तो चित्तौड़ में 155 शिकायतें आंशिक कार्रवाई हुई। जबकि 16 ऐसी भी शिकायतें है जिनमें यह तय नहीं हो सका कि कार्रवाई किससे करवाई जाए। विभागों को अब तक दी नहीं जा सकी।

उदयपुर जिले में सबसे ज्यादा 59 हजार 886 शिकायतें मिली थी। इनमें से29 हजार 437 शिकायतें रिजेक्ट कर दी गई, यानी सुनने लायक नहीं थी। शेष बची 30 हजार से अधिक शिकायतों में से अभी भी 15,354 पेंडिंग हैं जबकि 3294 शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया। 904 अधिक शिकायतों को राज्य सरकार को फॉरवर्ड किया गया। एक दिसंबर तक कुल 15095 शिकायतों का समाधान हो पाया है।

^हमारे यहां ज्यादातर बीपीएल, खाद्य सुरक्षा की शिकायतें आई। जो हाथोंहाथ समाधान हो सकी, कर दी गई। केसीवर्मा, राजसमंदकलेक्टर

^शिकायतों का समाधान हो रहा है। स्थगन में वे शिकायतें रुकी हैं जो पाॅलिसी मैटर से जुड़ी हैं। प्रकाशराजपुरोहित, बांसवाड़ाकलेक्टर

^शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। ज्यादातर वे ही शिकायते पेंडिंग हैं, जो या तो सरकार स्तर पर हो सकती है या जिनके काम की प्रक्रिया लंबी है। रतनलाहोटी, प्रतापगढ़कलेक्टर

समाधान हो रहा है

^शिकायतोंका निस्तारण युद्ध स्तर पर जारी है। कंप्लीशन के काफी निकट हैं।