9 पंचायतों में 122 लाख रुपए स्वीकृत
राजसमंद| राज्यसरकार ने मगरा क्षेत्र योजना में भूजल मंत्री किरण माहेश्वरी की अनुशंसा पर राजसमन्द तहसील की 9 पंचायतों में 44 कार्यों के लिए 122 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।
प्रवक्ता किशोर गुर्जर नें बताया कि वणाई पंचायत में 4 कार्यों के लिए 12 लाख रुपए, आत्मा में 5 कार्यों के लिए 16 लाख रुपए, सुन्दरचा में 4 कार्यों के लिए 16 लाख रुपए, तासोल में 5 कार्यों के लिए 11 लाख रुपए, एमडी में 7 कार्यों के लिए 13 लाख रुपए, फरारा में 4 कार्यों के लिए 14 लाख रुपए, फियावड़ी में 6 कार्यों के लिए 17 लाख रुपए, कुंवारिया में 3 कार्यों के लिए 13 लाख रुपए और बडारड़ा में 6 कार्यों के लिए 11 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।