पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के गहने खरीदने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

लूट के गहने खरीदने वालों की तलाश में जुटी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकरोलीपुलिस ने क्षेत्र के पांडोलाई में वृद्ध से लूटे जेवरातों को आरोपियों ने बेच दिए हैं। आरोपियों ने रिमांड अवधि के दौरान यह कबूला है। अब पुलिस गहने खरीदने वाले की तलाश कर रही है।

थानाधिकारी विवेकसिंह ने बताया कि देवरिया थाना कपासन जिला चितौडग़ढ़ निवासी रमेश उर्फ रमेशिया पुत्र छगनलाल कालबेलिया, ओड़ा का खेड़ा भूपालसागर जिला चितौडग़ढ़ निवासी रामा उर्फ रामलाल पुत्र सुडा ओड़ा रिमांड पर चल रहे हैं। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से लूटे जेवरात के बारे में पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लूटे गए जेवरात बेच दिए हैं। पुलिस अब आरोपियों से यह जानने का प्रयास कर रही है कि उसने जेवरात किसे बेचे हैं।

एएसआई उमेश ने बताया कि पांडोलाई निवासी डालू (55) पुत्र सवाई 1 अक्टूबर 2013 को बकरियां चराते आरोपियों ने हमला कर दिया। उससे दो सोने के मादलिया, एक रामनामी, कानों के जेले लूट लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।