पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी सील से पट्टा, रजिस्ट्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्जी सील से पट्टा, रजिस्ट्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज |राजसमंद/कुंवारिया

फियावड़ीसरपंच, सचिव कुंवारिया नायब तहसीलदार के नाम की फर्जी सीलें लगाकर लोगों को पट्टा जारी करने रजिस्ट्रियां जारी करने वाले एक युवक को कुंवारिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक युवक को सहायक सचिव बनाने का झांसा देते हुए अस्सी हजार रुपए लेकर जिला परिषद के पूर्व सीईओ के नाम से मार्क किया हुआ फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। रोजगार सहायक बनने की आस में जब युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर पंचायत के पास पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ। बाद में उसके द्वारा फर्जी दस्तखत कर पट्टे जारी करने, नायब तहसीलदार के नाम से रजिस्ट्री करने के प्रकरण भी सामने आए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ग्राम पंचायत फियावड़ी के सरपंच, सचिव कुंवारिया नायब तहसीलदार के नाम की तीन फर्जी सीलें भी बरामद की है।

कुंवारिया थानाधिकारी भंवर सिंह मारवाड़ ने बताया कि आकोदिया खेड़ा निवासी भैरुलाल पुत्र हीरालाल जाट को धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी भैरुलाल ने नांदोली निवासी जगदीश कीर को फियावड़ी में रोजगार सहायक बनाने का पूर्व सीईओ रामनिवास जाट के नाम से फर्जी मार्क किया हुआ नियुक्ति पत्र देकर अस्सी हजार रुपए ले लिए थे। इसी तरह से आरोपी ने भैरुलाल ने कुंवारिया नायब तहसीलदार, फियावड़ी सरपंच सचिव की फर्जी सील भी बना रखी थी। आरोपी ने इसी ग्राम पंचायत के जोधपुरा निवासी देऊबाई प|ी वरदा जाट के नाम से फर्जी पट्टा जारी कर दिया था। इस प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर फियावड़ी सरपंच प्यार चंद जाट सचिव हरिप्रकाश गर्ग ने एक माह पूर्व केस दर्ज कराया था। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आर्थिक तंगी की वजह से फर्जी सीलें लगाकर धोखाधड़ी कर रहा था।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

आरोपी भैरुलाल जाट पिछले एक दो साल से पंचायत में फर्जीवाड़ा कर रहा था। जोधपुरा निवासी देऊबाई प|ी वरदा जाट के नाम फर्जी पट्टा बना दिया था। पट्टे पर आरोपी ने सरपंच सचिव के फर्जी हस्ताक्षर कर रखे थे। दोनों ही पट्टों की कुंवारिया नायब तहसील के नाम से फर्जी रजिस्ट्री भी करवा रखी थी। देऊबाई के परिजनों ने डेढ़ माह पूर्व सरपंच सचिव को पट्टे की कॉपी दिखाई तो दोनों ने पट्टे को फर्जी बताया। नांदोली निवासी जगदीश पुत्र घनश्याम कीर ने आरोपी भैरुलाल को अस्सी हजार रुपए दिए।

राजसमंद जिला पर