कब्जे वाली जगह बनाएंगे सामुदायिक भवन
कलेक्टरकैलाश चन्द वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आपसी समझाइश के मामलों में पहल कर उन्हें सुलझाया। अन्य मामलों में कलेक्टर ने तहसीलदार, पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए।
महिला एवं बाल विकास विभाग में नियुक्त लीलाधर जोशी के उसके भाई के बीच वसीयत को लेकर पारिवारिक मतभेद चल रहे थे। इसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस संदर्भ में लीलाधर जोशी, उसकी प|ी इन्दुबाला कलेक्टर वर्मा से मिले। कलेक्टर जलचक्की के पास मौके पर पहुंचे और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण किया।
उन्होंने परिवार के सदस्यों को समझाकर समस्या का निदान करने की बात कही। आगे का निर्णय वाद पर निर्भर रहने की बात कही।
कलेक्टर ने राजसमंद पंचायत समिति की बडारडा ग्राम पंचायत के सूरजपुरा गांव में बिलानाम जमीन को बेचने की शिकायत के मामले में कार्यवाही करने के लिए तहसीलदार राजसमंद को निर्देश दिए।
बडारडा ग्राम पंचायत के सूरजपुरा में नारायण लाल पालीवाल के संदर्भ में शिकायत आई कि उसे ग्राम पंचायत द्वारा दो पट्टे जारी कर दिए गए हैं। इसके कब्जे में अतिक्रमण भूमि भी शामिल है। कलेक्टर ने शेष अतिक्रमित जमीन पर गांव वालों के लिए सामुदायिक भवन बनाने की भी स्वीकृति दी।
बताया कि सामुदायिक भवन का निर्माण उनके स्वविवेक मद से करवाया जाएगा। अमलोई गांव की गंगा रेगर भी कलेक्टर से उनके चैम्बर में मिली। सह खातेदारों से भूमि का विवाद बताने पर कलेक्टर ने सह खातेदारों को अपने कार्यालय में ही बुलवा लिया। उनसे चर्चा कर तहसीलदार हंसमुख कुमार को निर्देश दिए कि वे मौके पर जाकर खातेदारी भूमि का बंटवारा करें। इसके लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय निर्धारित किया। कलेक्टर ने गंगा बाई को कपड़े भी दिए।
राजसमंद। कलेक्टरविवाद सुलझाने के लिए बात करते हुए। भास्कर