चोरी हुए गहने आरोपी के घर से बरामद
राजसमंद।कांकरोली पुलिसने डॉक्टर दम्पती के घर से चुराए आभूषणों में से मंगलवार को चोरी के बाकी आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। आरोपी को रिमांड अवधि खत्म होने पर बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
थानाधिकारी विवेकसिंह ने बताया कि नांदोली निवासी अर्जुनसिंह पुत्र भंवरसिंह बल्ला राजपूत रिमांड पर चल रहा था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में बताया कि उसने चोरी के बाकी जेवरात घर पर रखे हैं। ऐसे में पुलिस आरोपी के घर गई। यहां से पुलिस ने लोहे की पेटी में रखे 24 ग्राम का सोने का हार सोने का पैंडल बरामद किया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के काका मनोहरसिंह के सूने मकान से रविवार को गले का सोने का हार, सोने की चूडिय़ां, कान के झूमके, मंगलसूत्र, चांदी के सिक्के बरामद किए थे। उल्लेखनीय है कि जेके कॉलोनी निवासी डॉ. नेमीचंद पुत्र चेनसुख मित्तल के सूने घर से 15 लाख के जेवरात नकदी चुराई थी। दोनों 15 नवंबर की सुबह डिस्पेंसरी गए थे। आरोपी ने अलमारी से 15 लाख के जेवरात 15 हजार रुपए चुरा लिए थे।