- Hindi News
- ब्लॉक एवं जिला स्तरीय विद्यार्थी सृजनात्मक प्रतियोगिता आज से
ब्लॉक एवं जिला स्तरीय विद्यार्थी सृजनात्मक प्रतियोगिता आज से
राजसमंद | मान्यताप्राप्त एवं बोर्ड परीक्षा अंतर्गत स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक एवं सृजनात्मक कौशल अभिवृद्धि के लिए ब्लॉक स्तरीय विद्यार्थी सृजनात्मक प्रतियोगिता सोमवार को जिले के समस्त पंचायत समिति मुख्यालय पर राउमावि में होगी। जिला स्तरीय विद्यार्थी सृजनात्मक प्रतियोगिता 12-13 फरवरी को शिवहरि क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी उमावि गुंजोल में होगी। अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कमला शर्मा ने बताया कि इसमें जल संग्रहण एवं संरक्षण, पर्यावरण, राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान एवं स्वास्थ्य, राजस्थान में ऊर्जा विकास की संभावनाएं समस्याएं सुझाव एवं आपदा प्रबंधन, राजस्थान के मानव संसाधन जनसंख्या साक्षरता लिंगानुपात की समस्या एवं निराकरण, अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद, राजस्थान में राजनीतिक चेतना का उदय एवं राजनीतिक एकीकरण में होगा।