पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक सवार युवक कुएं में गिरा, मौत

बाइक सवार युवक कुएं में गिरा, मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| राजनगरक्षेत्र के वासोल में शनिवार रात युवक मोटरसाइकिल सहित कुएं में गिर गया। पुलिस ने रविवार को ग्रामीणों के सहयोग से शव निकाला। खाकरमाला निवासी मनोहर (18) पुत्र बालू गमेती की मौत हो गई। द्वितीय थानाधिकारी नंदलाल ने बताया कि मनोहर शनिवार रात खेत पर रखवाली करने जा रहा था। वासोल के पास राजसमंद झील का पेटा है। यहां पर कुआं बना हुआ है। संतुलन बिगडऩे वह मोटरसाइकिल सहित कुएं में गिर गया, इससे उसकी मौत हो गई। सुबह गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव निकाला। थानाधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण घटना का पता नहीं चला। ऐसे में शव रात भर कुएं में पड़ा रहा।

कुएंमें गिरने से अधेड़ की मौत: खमनोरथाना क्षेत्र के डूमेला की भागल मोखाड़ा निवासी अधेड़ की शनिवार दोपहर कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवा दिया है। डूमेला की भागल मोखाड़ा निवासी बाबूसिंह (48) पुत्र उदयसिंह चदाणा राजपूत की मौत हो गई। हेडकांस्टेबल अर्जुनसिंह ने बताया कि मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह दोपहर 3 बजे कुएं के पास बनी प्याऊ पर गया। यहां उसने हाथ पैर धोए। इसके बाद वह सीढिय़ां उतरकर कुएं के अंदर गया था। इस दौरान वह कुएं में गिर गया।

चिल्लाने पर आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बलाई की सहायता से शाम करीब सात बजे शव निकाला गया।