पालीवाल ने ली पद की शपथ
राजसमंद|पंचायत समितिमें प्रधान, जिला उप प्रमुख के बाद पीएचईडी मंत्री किरण ने पालीवाल समाज को मान देते हुए भरत पालीवाल को उप प्रधान बनवाया। उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। पंचायत समिति में सत्रह में से पंद्रह सीटों पर भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्य जीतकर आए हैं। जिले में सबसे युवा 21 साल की रीना कुमावत को निर्विरोध प्रधान बनवाकर कुमावत बाहुल्य समाज का वोट अपनी परिषद चुनाव में अपनी तरफ करने की कोशिश के बाद पालीवाल समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया। सुबह भरत पालीवाल ने उपखंड अधिकारी चैनाराम चौधरी के समक्ष नामांकन पेश किया। इस दौरान पीएचईडी मंत्री किरण माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, राजसमंद प्रधान रीना कुमावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। पालीवाल के सामने किसी और का नामांकन नहीं होने से इन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
दोपहर तीन बजे बाद उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी ने उप प्रधान पालीवाल को शपथ दिलाई। इसके बाद नवनियुक्त प्रधान रीना और उप प्रधान पालीवाल का विजयी जुलूस निकाला गया।
राजसमंद। उप प्रधान भरत पालीवाल को शपथ दिलाते एसडीएम चैनाराम चौधरी।