पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में प्रार्थना करते छात्रा को सांप ने डसा, बच गई जान

स्कूल में प्रार्थना करते छात्रा को सांप ने डसा, बच गई जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंवारिया. सांप जिसने छात्रा को डसा।

सांप बालिका के हाथ पर सर्पदंश के बने निशान।

एंटिवीनम नहीं था

कुंवारियाके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीवीनम इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। रेखा लोहार को कुंवारिया अस्पताल में लेकर आए थे। छात्रों काे समय पर उपचार मिलने से जान बच गई।

भास्कर न्यूज|कुंवारिया/राजसमंद

कुंवारियाकस्बे के राजकीय प्राथमिक स्कूल मोचियों का चबूतरा में मंगलवार सुबह प्रार्थना करते वक्त सांप ने बालिका हाथ पर डस लिया। अध्यापिका ने तत्परता दिखाते हुए समय पर छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। इससे उसकी जान बच गई।

कस्बे के मोचियों का चबूतरा रोड निवासी पांचवीं कक्षा की छात्रा रेखा (11) पुत्री प्रकाश लोहार को सांप ने डस लिया। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे राजकीय प्राथमिक स्कूल मोचियों का चबूतरा में बरामदे में प्रार्थना पूरी हो चुकी थी। प्रार्थना समाप्ति के बाद सभा में ही हाजिरी भरी जा रही थी। इस दौरान जहरीला सांप बरामदे की खिड़की पर चलते हुए अचानक छात्रा रेखा के हाथ पर गिर गया। सांप रेखा के हाथ पर पूरी रह से लिपट गया डस लिया। सांप के डसने के बाद प्रार्थना स्थल पर अफरा-तफरी हो गई। छात्रा ने हाथ से झटका देकर सांप को गिराया। अध्यापिका भारती विजयवर्गीय तुरंत छात्रा को कुंवारिया अस्पताल ले गई। जहां से डॉक्टर ने राजसमंद रेफर कर दिया। घायल छात्रा को राजसमंद के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां एंटीवीनम इंजेक्शन लगाया गया। कुछ घंटों बाद ही बालिका की तबीयत में सुधार हो गया। लेकिन निजी अस्पताल में वेंटीलेटर की सुविधा नहीं होने से उसे आरके अस्पताल में रेफर कर दिया। फिलहाल छात्रा खतरे से बाहर बताया गई है। इधर ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर सांप को मार दिया। सांप को मारने के बाद आरके अस्पताल के चिकित्सकों को दिखाने के लिए ग्रामीण लेकर आए थे। जहां डाक्टरों ने सांप को जहरीला बताया।

छात्रा के दादा अर्जुनलाल दादी भी राजसमंद निजी अस्पताल पहुंची। पोती की हालत में सुधार होने के बाद अध्यापिका को धन्यवाद दिया।