पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉल्विन शील्ड क्रिकेट में मेजबान टीम मजबूत स्थिति में

कॉल्विन शील्ड क्रिकेट में मेजबान टीम मजबूत स्थिति में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद|जिला क्रिकेटएवं राजस्थान क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में चल रही कॉल्विन शील्ड सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार से जेके स्टेडियम पर शुरू हुए दो दिवसीय मैच में बांसवाड़ा के खिलाफ मेजबान राजसमंद मजबूत स्थिति में पहुंच गया। मिराज स्टेडियम पर खेले गए दूसरे मैच में झुंझुनूं को 203 रन पर ऑल आउट करने के बाद चित्तौड़गढ़ ने 83 रन पर तीन विकेट खो दिए। संघ के सचिव गिरिराज सनाढ्य ने बताया कि बांसवाड़ा ने टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 205 रन बनाए। इसमें रोहित शर्मा ने 39, भास्कर अजहरुद्दीन ने 32 रन बनाए। राजसमंद की ओर से अमन ठाकुर राहुल जैन ने तीन-तीन विकेट, गोपाल सनाढ्य ने 2 विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक राजसमंद का स्कोर 2 विकेट खोकर 153 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गए है। इसमें सचिन देव ने नाबाद 79 रन कुशल नाबाद 49 पर रहे। मिराज स्टेडियम पर चित्तौड़गढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। झुंझुनूं 203 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें वीरेंद्र सिंह ने 62 रन, श्रद्धानंद ने 24 रन का योगदान दिया। चित्तौड़गढ़ की ओर से सिद्धार्थ ने 5 विकेट, रंजन ने 2 विकेट लिए।

दिन का खेल खत्म होने तक चित्तौड़ का स्कोर 89 पर 3 विकेट हो गया।