पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांप्रदायिक सौहार्द विषय पर संगोष्ठी

सांप्रदायिक सौहार्द विषय पर संगोष्ठी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयअणुव्रत शिक्षक संसद संस्थान, अहिंसा प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में साम्प्रदायिक सौहार्द संगोष्ठी की बैठक नगर परिषद सभापति आशा पालीवाल की अध्यक्षता में हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए सभापति ने कहा कि अमन, चैन, शांति भाईचारे की स्थापना के लिए साम्प्रदायिक सौहार्द जरूरी है। उन्होंने अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी के मानवीयता प्रतिष्ठापन के अवदानों को वर्तमान संदर्भ में बहुत प्रासंगिक बताया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अणुव्रत शिक्षक संसद संस्थान के राष्ट्रीय सह संयोजक अणुव्रत सेवी धर्मचन्द जैन ने देश के 28 राज्यों में संचालित अहिंसा प्रशिक्षण केन्द्रों की विविध प्रवृतियों से राष्ट्रीय भावात्मक एकता स्थापित करने के योगदान की प्रस्तुति दी। साम्प्रदायिक सौहार्द संगोष्ठी में मोहम्मद इकबाल भाई ने कुरान शरीफ की आयतों से सीखने का आह्वान किया। संगोष्ठी में जेल उपाधीक्षक कैलाशचन्द्र शर्मा, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष प्रदीप पालीवाल, अहिंसा कार्यदल अध्यक्ष मुकेश सोनी, अहिंसा प्रशिक्षक शैलेष कुमार, मोहम्मद रफीक, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र प्रकाश दाधीच, सहायक अभियंताग कुलदीप जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन संगोष्ठी के सूत्रधार अहिंसा प्रशिक्षक नरसिंह पासवान ने किया।