पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नदी में बजरी दोहन विवाद को लेकर दो गांव के ग्रामीणों में पथराव, दो घायल

नदी में बजरी दोहन विवाद को लेकर दो गांव के ग्रामीणों में पथराव, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | पिपली आचार्यान

बनासनदी में बजरी दोहन को लेकर दो गांवों के ग्रामीणों में मंगलवार सुबह पथराव हो गया। इसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। कई अन्य लोगों को चोटें आईं हैं। लोगों ने चार बाइकें भी तोड़ दी। पुलिस बल पहुंचा तो मामला शांत हुआ। इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से कांकरोली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

बजरी दोहन को लेकर नारायणगंज और पिपली आचार्यान गांव के ग्रामीण आमने-सामने हो गए। एक गांव के लोग बनास नदी में बजरी दोहन कर रहे थे। वहीं पर दूसरे गांव के ग्रामीणों ने बजरी रोकने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों की तरफ से पथराव हो गया। झगड़े में पिपली आचार्यान निवासी सुखलाल कुमावत (40) और नारायणगंज गांव निवासी गोकुलराम (45) घायल हो गए। इनका आरके अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मौके पर पहुंचे भास्कर प्रतिनिधि मनोज आचार्य को भी पथराव में चोटें आईं हैं।

पिपली आचार्यान के समीप बनास नदी पेटे में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे नारायणगंज गांव की ओर से कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर पहुंच गए। ये बजरी दोहन कर रहे थे। इसकी सूचना आसपास के खेत मालिकों ने पिपली आचार्यान गांव में दी। इस पर पिपली आचार्यान गांव के कुछ ग्रामीण सरपंच मनोहर कीर के साथ बनास नदी पेटे में पहुंचे। इस दौरान बजरी दोहन करने वाले कुछ लोग एक बार तो भाग गए और कुछ वहीं रुक गए। बजरी दोहन रोकने जा रहे सुखलाल को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोककर हमला कर दिया। इससे सुखलाल के सिर से खून बहने लगा। सुखलाल लहूलुहान हालत में बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। इस पर पिपली आचार्यान के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ये भी दूसरे पक्ष से भिड़ गए। झगड़े में दूसरे पक्ष के गोकुल भी घायल हो गया। दोनों ओर से पथराव हो गया। बात बढ़ने पर पिपली आचार्यान सरपंच मनोहर कीर ने लोगों से समझाइश की। लेकिन उग्र ग्रामीण सरपंच से भी उलझने लगे। बीच बचाव करने आए नारायणगंज निवासी मोहनलाल कुमावत, राजू बंजारा सहित चार जनों की मोटर साइकिलों में तोड़फोड़ कर दी गई। बात बढ़ने पर एएसआई जसवंत सिंह जाप्ता मौके पर पहुंचे। लोगों से समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने घायलों को आरके अस्पताल में भर्ती कराया।

युवकके डूबने पर ग्रामीणों ने बजरी दोहन रोकने का लिया था निर्णय

गौरतलबहै कि शनिवार को पिपली आचार्यान निवासी अशोक पुत्र लक्ष्मी