- Hindi News
- डंपर से तार टूटे, 7 घंटे बाधित रही बिजली
डंपर से तार टूटे, 7 घंटे बाधित रही बिजली
डंपर से तार टूटे, 7 घंटे बाधित रही बिजली
देलवाड़ा| उदयपुर-गोमतीफोरलेेन का कार्य कर रही सद्भाव कम्पनी के डम्पर से मंगलवार सुबह बिलोता के मजेरा गांव के पास देलवाड़ा-कैलाशपुरी बाईपास पर 33 केवी की लाइन के तार टूट गए। सुबह करीब 6 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। बॉडी से ऊपर तक माल भरकर गुजरने से पहले भी डंपर के कारण ऐसी घटनाएं हो चुके है। आए दिन होने वाले इन हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों के अनुसार तार टूटने से नेगडिय़ा, देलवाड़ा, कालीवास, बिलोता क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंकों में लेन-देन भी प्रभावित रहा। 33 केवी के तार टूटने की सूचना सहायक अभियन्ता बीएस भाटी कनिष्ठ अभियन्ता कीर्तिराम मीणा को दी गई, वे मौके पर पहुंचे। सद्भाव कम्पनी के अधिकारी को इस घटना से अवगत कराया।
तपअभिनंदन, पुरस्कार वितरण 21 को
लावासरदारगढ़|श्रीजैन श्वेतांबरतेरापंथी सभा के ओर से 21 सितम्बर को मुनि हर्षलाल स्वामी के सानिध्य में तप अभिनन्दन पुरस्कार वितरण समारोह रखा गया है। तेरापंथ सभा भवन में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में मुनि यशवंत कुमार की दीर्घकालीन तपस्या की सम्पन्नता पर मुनि का तप अभिनंदन किया जाएगा। चातुर्मास काल के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ रहे प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
राजेशकुमार जिलाध्यक्ष मनोनीत
राजसमंद|राजस्थान भीलसमाज विकास समिति जिला शाखा की बैठक पलेवा मगरी एकलव्य आश्रम छात्रावास पर हुई। इसमें विकास समिति के चुनाव हुए। इसमें अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल, जिलाध्यक्ष मदन लाल, जिला महासचिव गुलाचन्द्र, सभाध्यक्ष मोहनलाल, संरक्षक लक्ष्मीलाल, कोषाध्यक्ष उदयलाल, शिक्षा मंत्री गंगाराम, संगठन मंत्री हमेरलाल, जिलामंत्री भंवरलाल, सांस्कृतिक मंत्री देवीलाल, जिला सचिव गणेशलाल भील को चुना गया। आगामी 21 सितंबर को रेलमगरा तहसील के चुनाव सूरजबारी माता मंदिर प्रांगण में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में होंगे।
उद्योग सर्वेक्षण पर भारतीय प्रशिक्षण कार्यशाला आज से
उदयपुर|औद्योगिक क्षेत्रके आंकड़े सही रूप से संग्रहित हो, इसके लिए एनएसएसओ (एफओडी) तथा राज्य सरकारों के आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधिकारियों की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रशिक्षण का