52 वाहन चालकों के चालान बनाए
राजसमंद| यातायातपुलिस ने यातायात नियमों की पालना नहीं करने वाले 52 वाहन चालकों के खिलाफ चालान बनाए। अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई।
यातायात प्रभारी हेमंत कोली ने बताया कि शहर के गौमाता सर्कल मुखर्जी चौराहा पुलिस चौकी के बाहर 52 वाहन चालकों के चालान बनाए। कारों पर लगी काली फिल्म को उतारा गया। हेलमेट, कार में सीट बेल्ट नहीं रखने वालों के चालान बनाए गए। तीन सवारी पर वाले वाहनों के भी चालान काटे गए। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की जानकारी दी। वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के फायदे बताए। चालान से सात हजार 600 रुपए की आय हुई।
राजसमंद। गौमाता सर्कल पर कार से काली फिल्म उतारते पुलिसकर्मी।