पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्केटिंग में राजसमंद ने जीता गोल्ड मेडल

स्केटिंग में राजसमंद ने जीता गोल्ड मेडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोलरस्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया डिस्ट्रिक एसोसिएशन जोधपुर की ओपन स्टेट रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप की विभिन्न स्पर्धाओं में लक्की लोहार, नमन त्रिवेदी गर्वित बोहरा ने गोल्ड, ब्रोंज मेडल पर कब्जा जमाया।

स्केटिंग कोच दारा सिंह चौधरी ने बताया कि सीनियर वर्ग में लक्की लोहार ने तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किए। इन लाइन रोड शो स्पर्धा में नमन त्रिवेदी ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में गर्वित बोहरा ने तीन ब्रोंज मेडल जीते। चौधरी ने बताया कि राजसमंद दल में शामिल सुमेर सिंह विनय पालीवाल ने सराहनीय प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर इन विद्यार्थियों का समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया।

देलवाड़ा। ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेता टीम पुरस्कार के साथ। फोटो: भास्कर