पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार आपके द्वार में आई समस्याएं समय पर निपटाएं:कलेक्टर

सरकार आपके द्वार में आई समस्याएं समय पर निपटाएं:कलेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संसाधन दुरुस्त रखो ताकि मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़े: एडीएम

कलेक्टरकैलाश चन्द वर्मा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों पत्रों को तत्काल निस्तारित कर आहत व्यक्ति को राहत प्रदान करें। प्रकरणों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतें।

कलेक्टर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों पत्रों के निस्तारण को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। कलेक्टर ने सभी विभागों के कार्यालयों में दर्ज विभिन्न लम्बित प्रकरणों पर विस्तार से विचार विमर्श कर उपस्थित अधिकारियों को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल निस्तारित होने वाले प्रकरण अधिकतम 7 दिवस के अन्दर निस्तारित करें, थोड़ा समय लगने वाले प्रकरणों में 15 दिवस का समय लग सकता है लेकिन 30 दिवस से अधिक कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं रहना चाहिए।बैठक में एडीएम गोविन्द सिंह राणावत ने विभागवार प्रत्येक दर्ज प्रकरण की समीक्षा कर उसके निदान के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य निष्पादन अधिकारी मंदिर मण्डल जगदीशचंद्र पुरोहित, उप वन संरक्षक कपिल चन्द्रावत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

राजसमंद। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते कलेक्टर।