पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कन्या भ्रूण हत्या रोकने की सीख दी: राजसमंद|नेहरुयुवाकेन्द्र द्वारा नव

कन्या भ्रूण हत्या रोकने की सीख दी: राजसमंद|नेहरुयुवाकेन्द्र द्वारा नव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कन्या भ्रूण हत्या रोकने की सीख दी: राजसमंद|नेहरुयुवाकेन्द्र द्वारा नव चयनित राष्ट्रीय युवा कोर स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण के पांचवें दिन संदर्भ व्यक्ति प्रकाश बोलीवाल ने कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में कन्या भ्रूण हत्या रोकने की अपील की। जिला युवा समन्वयक सुरेन्द्र कोवालिया ने सकारात्मक सोच, निर्णय क्षमता, साम्प्रदायिक सद्भाव पर बताया।

राष्ट्रीय युवा अवार्डी लादूलाल जाट, सुभाष युवा विकास केन्द्र भाटोली अध्यक्ष शंकरलाल गाडरी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ प्रतापगढ़ के स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।