पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे पर कॉलेज के सामने डिवाइडर का विरोध, एक घंटे तक रोके वाहन

हाइवे पर कॉलेज के सामने डिवाइडर का विरोध, एक घंटे तक रोके वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरे पद भी रिक्त

दस साल से गणित का अध्यापक नहीं था, बच्चों ने तालाबंदी की तो हो गई व्यवस्था

फोरलेनके काम के तहत हाइवे पर कॉलेज के सामने डिवाइडर बना देने से गुस्साए सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय कॉलेज के स्टूडेंट्स ने हाइवे पर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। इस बीच इन्होंने वाहनों की आवाजाही रुकवा दी। राजनगर पुलिस की समझाइश पर जाम खोला गया। दोपहर को छात्रों ने डिवाइडर हटाने की मांग पर कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया।

सेठ रंगलाल कोठारी कॉलेज नेशनल हाइवे आठ के किनारे स्थित है। फोरलेन के काम के तहत कॉलेज के सामने रविवार को सद्भाव कंपनी द्वारा डिवाइडर बना दिया गया। स्टूडेंट सोमवार सुबह कॉलेज पहुंचे तो हाइवे से कॉलेज जाने वाले कट पर डिवाइडर बना देख आक्रोशित हो गए। इसके बाद सुबह करीब साढ़े 10 बजे कॉलेज के छात्र सड़क पर इकट्ठा हो गए। इन्होंने पत्थर रेत से भरे कट्टे रखकर हाइवे बंद कर दिया, इससे कुछ ही देर में जाम लग गया। नारेबाजी करते हुए स्टूडेंट हाइवे पर ही बैठ गए। हाइवे पर बैठे-बैठे भी काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। राजनगर थानाधिकारी शिवरतन गोदारा मय जाप्ते मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। विद्यार्थी थानाधिकारी से डिवाइडर हटाने की मांग पर अड़ गए। जाम से हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम के दौरान चारपहिया सहित दुपहिया वाहन चालकों को निकलने में मुश्किलें हुईं। थानाधिकारी ने डिवाइडर हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी छात्र हाइवे से हट गए। पुलिस जाप्ते ने हाइवे से पत्थर रेत से भरे कट्टों को हटाया। फिर वाहनों को निकालकर जाम खुलवाया गया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष पालीवाल, नरेश कुमावत, भरत खटीक, रतन साहू, सुनील साहू, गौरव शर्मा, शंकर पालीवाल, कल्पेश खोलीवाल, भरत गुर्जर, नारायण गुर्जर, मुकेश बागौरा, कैलाश गुर्जर, दिलीप नागर, भैरुसिंह, लोकेश सेन, चेतन पालीवाल, भूपेंद्र सिंह, सम्पत कुमावत, प्रदीप कुम्हार, अम्बालाल सहित कई स्टूडेंट उपस्थित थे।

पढ़ाई हुई प्रभावित

हाइवेपर प्रदर्शन के दौरान कई छात्र-छात्राएं कक्षा-कक्षों में अध्ययन कर रहे थे। नारेबाजी सुनकर सभी छात्र-छात्राएं कॉलेज के बाहर गए। करीब डेढ़ घंटे बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद सभी छात्र-छात्राएं कॉलेज तो चले गए लेकिन अध्ययन पुन: शुरू नहीं हो पाया।

छात्रस