हादसे में कार सवार आठ लोग घायल
राजसमंद| चारभुजाक्षेत्र के निमड़ी चौराहे पर मंगलवार रात करीब सवा दस बजे पिकअप की टक्कर से कार सवार आठ लोग घायल हो गए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी उदयपुर से कार पर सवार अपने घर जालोर जा रहे थे। हादसे में सांवाला राम (40) पुत्र सुरतीन चौधरी निवासी लेटा, भंवर लाल पुत्र साखला राम चाैधरी, रटाराम पुत्र गोमारा चौधरी, उकाराम पुत्र साखला राम चाैधरी, सुजाराम पुत्र तोलाराम चौधरी को आरके अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तीन अन्य घायलों संतोष बाई, प्रेमी बाई, शंकर भील को चारभुजा में ही इलाज किया गया।