पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत

कुएं में गिरने से विवाहिता की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद|चारभुजा थानाक्षेत्र के आमली का गुड़ा निवासी विवाहिता की सोमवार शाम कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आमली का गुड़ा निवासी फेफा कुंवर (55) प|ी उम्मेद सिंह सोलंकी की मौत हो गई।

वह सोमवार शाम चार बजे पानी लेने कुएं पर गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। गांव की एक महिला ने कुएं के पास महिला का इडोणा देखा तो शक हुआ। उसने गांव में सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव निकाला। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।