पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सट्टे की पर्चियां काटते दो जने गिरफ्तार

सट्टे की पर्चियां काटते दो जने गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| कांकरोलीपुलिस ने मंगलवार को सट्टे की पर्चियां काटते दो जनों को गिरफ्तार किया है। एएसआई मनोहरलाल ने बताया कि जेके मोड़ निवासी तबीयत उर्फ परमानंद पुत्र शंकरलाल सेन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से डायरी, पेन 600 रुपए बरामद हुए हैं। इसी तरह से धोरा मोहल्ला निवासी सुशील कुमार पुत्र मदनलाल सनाढ्य को कांकरोली बस स्टैंड के पीछे सट्टे की पर्चियां काटते गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सट्टे का हिसाब लिखी डायरी 720 रुपए बरामद हुए हैं।