सकरावास सरपंच ने पदभार ग्रहण किया
राजसमंद|रेलमगरा पंचायतसमिति की सकरावास ग्राम पंचायत के सरपंच उदयलाल अहीर ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। सचिव लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पूर्व सरपंच पारस कुंवर ने अहीर को कार्यभार सौंपा। इस मौके पर उपसरपंच रेखा कुमावत, शंकरलाल सुथार, रतनसिंह शक्तावत, माधवलाल अहीर, घेरुलाल अहीर सहित सभी वार्ड पंच उपस्थित थे।