- Hindi News
- द्वारिकाधीश, चारभुजानाथ, सेवंत्री मंदिरों के मास्टर प्लान पर काम शुरू
द्वारिकाधीश, चारभुजानाथ, सेवंत्री मंदिरों के मास्टर प्लान पर काम शुरू
जिलेमें धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और दर्शनार्थियों को सुविधा के उद्धेश्य से मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मेवाड़ के प्रमुख धाम में शामिल चारभुजानाथ, द्वारकाधीशजी और सैवंत्री मंदिरों का मास्टर प्लान बनाने पर काम शुरू हो गया है। देवस्थान के इन तीनों मंदिरों के मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर सोमवार को देवस्थान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक शेखर राजसमंद पहुंचे। कलेक्टर के साथ तीनों धार्मिक स्थलों पर पहुंचे और मास्टर प्लान की रूपरेखा पर मंथन किया। तीनों मंदिरों का मास्टर प्लान जून तक तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
अगस्त में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिले के प्रमुख देवस्थान मंदिर के मास्टर प्लान बनाने की घोषणा की थी। इसके तहत कांकरोली के द्वारकाधीश मंदिर, चारभुजा और इसी क्षेत्र के सेवंत्री के रूपनारायण मंदिर का मास्टर प्लान बनना है।
दर्शनार्थियों की सुविधा का ध्यान रखेंगे
कलेक्टरने बताया कि इन तीनों मंदिरों का मास्टर प्लान जून तक बनने की उम्मीद है। द्वारिकाधीश मंदिर का मास्टर प्लान तैयार करने को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ द्वारिकाधीश मंदिर गए थे लेकिन मंदिर मंदिर के अधिकारी के बीमार होने से चर्चा नहीं हो पाई। इस मास्टर प्लान के तहत पार्किंग, दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखा जाएगा।
सरकारबदलने से अधूरी रह गई थी पूर्व योजना
वर्ष2005 में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजसमंद के चारभुजा मंदिर का 17 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार करवाया था। इस मास्टर प्लान के तहत मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों के लिए बाइपास रोड का निर्माण हुआ था अन्य योजनाएं सरकार बदलने से अधूरी पड़ रह गई। चारभुजा के लिए फिर से नया मास्टर प्लान तैयार कर इस तरफ अधिक बजट पास करने पर चर्चा हुई।
मास्टर प्लान में यह होगा
तीनोंही देवस्थान मंदिर में पर्यटन को बढ़ावा और दर्शनार्थियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए वाहन पार्किंग, आवाजाही के लिए चौड़ा मार्ग सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया की जाएगी। ताकि यहां आने वाले किसी भी दर्शनार्थी को कोई असुविधा नहीं हो। मास्टर प्लान की योजना पर काम करने के लिए देवस्थान विभाग जयपुर के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक शेखर सप|ी सोमवार को राजसमंद पहुंचे। सोमवार दोपहर कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा के साथ सैवंत्री जाते समय रामदरबार के शिव मंदिर के बाहर सीढिय़ों पर बैठकर तीनों ही मंदिर के मास्टर प्लान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान चारभुजानाथ मंदिर और सेवंत्री मंदिरों का जायजा लिया। इसके बाद द्वारकाधीश मंदिर का भी निरीक्षण किया।
राजसमंद। रामदरबारके शिव मंदिर के बाहर सीढिय़ों पर बैठकर मास्टर प्लान को लेकर चर्चा करते अतिरिक्त मुख्य सचिव कलेक्टर। भास्कर