- Hindi News
- आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों में आज से 13 तक डी वार्मिंग दवा खिलाएंगे
आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों में आज से 13 तक डी-वार्मिंग दवा खिलाएंगे
राजसमंद| जिलेमें सभी राजकीय विद्यालयों,मदरसों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में छात्र छात्राओं की आंतों में कृमि (कीड़े) नियंत्रण के लिए दवा खिलाई जायेगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी.एल.मीणा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का जिला मुख्यालय पर शुभारंभ किशोर नगर पुराने चिकित्सालय के पीछे स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र एवं गायत्री शक्ति पीठ के पास राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय किशोरनगर मण्डा में कलेक्टर कैलाशचंद वर्मा द्वारा किया जाएगा। आंगनबाड़ी में अध्ययनरत 2 से 6 वर्ष के बच्चों को एलबेन्डाजोल की सिरप पिलाई जाएगी। स्कूलों में अध्ययनरत 6 या 6 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को दवा एलबेन्डाजोल (400 मि.ग्रा.) की गोली का सेवन नि:शुल्क दोपहर के भोजन के बाद करवाया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थान पीएचसी/सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी को निर्देशित किया है।
कि वे 10 से 13 फरवरी तक अपने चिकित्सा संस्थान खुले रखें।