पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 14 को राष्ट्रीय लोक अदालत

14 को राष्ट्रीय लोक अदालत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद| जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिले के प्रत्येक कोर्ट में 14 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत रखी जाएगी। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संदीप शर्मा ने बताया कि इन राष्ट्रीय लोक अदालतों में विभिन्न न्यायालयों में लम्बित चेक अनादरणों के प्रकरण, बैंक वसूली के प्रकरणों के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे मामले जो दोनों पक्षकार आपसी सहमति के आधार पर निपटाना चाहते है, ऐसे विवादों का समाधान भी राजीनामे से निर्णय के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन के तहत सिविल कोर्ट के आदेश की तरह पालना अंतिम रूप से निपटारा एवं कोई अपील नहीं है।