ट्रक की टक्कर, बाइक सवार घायल
राजसमंद|नेशनल हाइवेपर सोमवार शाम को ट्रक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मानारावजी का वास निवासी जितेंद्र सिंह (20) मोटरसाइकिल से जा रहा था। सामने से आती ट्रक की चपेट में आने से जितेंद्र सिंह घायल हो गया। उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया। इस सम्बंध में केस दर्ज नहीं हुआ है।